पंजाब में आज फिर होगी वर्षा, कई जिलों में जलभराव; बेवजह घर से ना निकले बाहर
उत्तर भारत में शुक्रवार को मौसम में बड़ा बदलाव आया। पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में भारी वर्षा और हिमपात हुआ। पंजाब के कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं से बिजली गुल रही। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शिमला, मनाली और वैष्णो देवी में बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटक उत्साहित हुए। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कृषि के लिए यह वर्षा गेहूं को लाभप्रद, पर आलू को हानिकारक हो सकती है।

जालंधर, लुधियाना व मुक्तसर में ओलावृष्टि भी हुई है। जालंधर में लगभग 15 घंटे तक वर्षा से जलभराव हो गया। पठानकोट में सबसे अधिक 59.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। तापमान में भी 11 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। तेज हवा के कारण पेड़ गिरने से कई शहरों में 10 से 15 घंटे तक बिजली बंद रही।




