पंजाब में बारिश के बाद अब धुंध का कहर, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार से बुधवार सुबह तक कई जिलों में वर्षा हुई, साथ ही धुंध और शीतलहर भी चली। चंडीगढ़, पटियाला और लुधियाना में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री रहा। 30 जनवरी तक पंजाब में धुंध और शीतलहर जारी रहने की संभावना है। हिमाचल के भरमौर और कश्मीर के सोनमर्ग में हिमस्खलन से दुकानें व वाहन दब गए।





