जनता की लड़ाई लड़ने के लिए AAP ने 6000 लड़वैयों को चुनाव मैदान में उतारा: इसुदान गढ़वी

 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने वीडियो के माध्यम से कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार गुजरात में पहली बार स्थानीय स्वराज चुनाव मजबूती से लड़ रही है और लगभग 6 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जो गुजरात की जनता के लिए लड़ने निकले हैं। इन लड़वैयों को उनकी जीत के लिए उन्होंने बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगे कहा कि आज आम आदमी पार्टी द्वारा मेगा प्रचार अभियान भी लॉन्च किया जा रहा है और अब “बहुत हुआ, बदलकर रहेंगे” के संकल्प के साथ आगे बढ़ा जाएगा। आम आदमी पार्टी ने सामान्य जनता में से उम्मीदवार खड़े किए हैं और बड़ी संख्या में लोग इस लड़ाई में जुड़े हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक आम आदमी पार्टी के नेता और उम्मीदवार जब फॉर्म भरने जाते थे तो झूठी FIR करके उन्हें जेल में डाला गया और अनेक षड्यंत्र रचे गए। अब उम्मीदवारों के नामांकन रद्द करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, ऐसी जानकारी मिल रही है। उन्होंने गुजरात की जनता से अपील की कि यह लड़ाई जनता की लड़ाई है और आम आदमी पार्टी केवल एक माध्यम है। चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ आएं, पार्टी डरने या झुकने वाली नहीं है। उन्होंने जनता से मतदान के दिन जाति-धर्म भूलकर “झाड़ू” के निशान पर मतदान करने की अपील की और कहा कि जब जनता एकजुट होती है तो कोई भी षड्यंत्र सफल नहीं होता।

 

Related Articles

Back to top button