पंजाब में महिलाओं को मिलेगा 1500-1000 रुपये का मासिक सम्मान, ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ को मंजूरी दी है। इसके तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की अनुसूचित जाति की महिलाओं को ₹1500 और अन्य महिलाओं को ₹1000 मासिक सम्मान राशि मिलेगी।
परिवार में अगर ऐसी महिलाओं की संख्या एक से ज्यादा है तो सभी को पैसे मिलेंगे। शर्त केवल यह है कि उनके पास पंजाब निवासी होने का आधार कार्ड व वोटर कार्ड होना चाहिए। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दावा किया गया है कि इस योजना से राज्य की 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को लाभ होगा। योजना का सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों को भी लाभ मिलेगा।




