‘सदन ने राजनीतिक कुकृत्य अस्वीकार किया’, बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर पीएम मोदी ने लिखा पत्र
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पत्र लिखकर उनके व्यवहार और कार्य की सराहना की। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निजी स्वार्थ और अहंकार के लिए प्रस्ताव लाने का आरोप लगाया।
लोकसभा अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में पीएम मोदी ने कहा- ‘लोकसभा में आपके विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सदन में खारिज हो गया। जिस प्रकार सदन ने स्पष्ट रूप से इस राजनीतिक कुकृत्य को अस्वीकार किया, इसके लिए मैं सदन के सदस्यों को भी बधाई देता हूं।’





