Chhattisgarh : 14 लाख की इनामी महिला माओवादी सुनीता ओयाम ने किया आत्मसमर्पण, बालाघाट में थी सक्रिय

14 लाख रुपये के इनाम वाली एक महिला माओवादी ने बालाघाट में आत्मसमर्पण कर दिया है। वह लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय थी। माना जा रहा है कि पुलिस के दबाव और सरकार की पुनर्वास नीतियों के चलते उसने यह कदम उठाया है। उसके आत्मसमर्पण से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगने की संभावना है।

उस पर तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कुल 14 लाख रुपये का इनाम था। मध्य प्रदेश में नई आत्मसमर्पण पुनर्वास सह राहत नीति-2023 के तहत यह किसी माओवादी के आत्मसमर्पण का पहला मामला है।

सुनीता वर्ष 2022 में माओवादी संगठन में शामिल हुई थी और फरवरी 2025 से बालाघाट में सक्रिय थी। वह मलाजखंड दर्रेकसा दलम में जोन प्रभारी रामदेर की हथियारबंद गार्ड थी।

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि यदि माओवादी पुनर्वास की इच्छुक हैं तो पुलिस उन्हें स्वीकार करेगी और पुनर्वास नीति का लाभ भी प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button