साइबेरिया भेजने के नाम पर ठगी का आरोप; बेटे ने ट्रेवल एजेंट को ठहराया पिता की मौत का जिम्मेदार
तरनतारन में वरियाम सिंह की मौत ट्रेवल एजेंट की धोखाधड़ी और मानसिक दबाव के कारण हुई, बेटे अमृतपाल ने आरोप लगाया। एजेंट रिंकू ढिल्लवां ने साइबेरिया भेजने के नाम पर 5 लाख रुपये लिए, लेकिन काम नहीं किया। परिवार ने थाने के बाहर धरना दिया है।

परिवार ने थाना कच्चा-पक्का के बाहर धरना देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अमृतपाल सिंह ने बताया कि उसके गांव के ही युवक निर्मल सिंह के माध्यम से उसका संपर्क ढिल्लवां निवासी ट्रेवल एजेंट रिंकू से हुआ था। एजेंट ने उसे साइबेरिया भेजने के लिए पांच लाख रुपये मांगे।




