आप नेताओं की रिहाई को अरविंद केजरीवाल ने बताया किसानों के सम्मान की जीत, बोले- कोर्ट में बेनकाब हुई बीजेपी
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में किसानों के मुद्दे उठाने पर जेल में बंद आप नेताओं राजू भाई करपड़ा और प्रवीण राम की जमानत को ‘सच की जीत’ बताया। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया और कहा कि कोर्ट में भाजपा बेनकाब हुई है। केजरीवाल ने जोर दिया कि आम आदमी पार्टी और गुजरात के किसान भाजपा के दमन के आगे नहीं झुकेंगे, यह किसानों के सम्मान की लड़ाई है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि गुजरात के किसानों की आवाज दबाने के लिए भाजपा ने जुल्म और साजिश का सहारा लिया था, लेकिन वो कोर्ट में बेनकाब हो गया। आम आदमी पार्टी भाजपा की जेल और दमन के आगे नहीं झुकेगी। यह गुजरात और किसानों के सम्मान की लड़ाई है और हम इसे जीत कर रहेंगे।




