पंजाब में गहराया गेहूं भंडारण संकट: अप्रैल-मई में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, केंद्र से अनाज की आवाजाही तेज करने की मांग

पंजाब के अनाज गोदामों में जगह की कमी से गेहूं भंडारण का संकट गहरा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा अनाज की धीमी आवाजाही के कारण अप्रैल-मई में 50 लाख टन गेहूं रखने की समस्या होगी। मुख्यमंत्री मान से केंद्र से फरवरी-अप्रैल तक अनाज की मूवमेंट तेज करने का आग्रह किया गया है, ताकि किसानों को परेशानी न हो।

मंडियों में शेड को भी अगर अंतिम समय में ओपन प्लिंथों में बदल दिया जाए तो भी मुश्किल से 12 से 15 लाख टन जगह ही बन पाएगी। इसको लेकर पंजाब सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से यह मुद्दा केंद्र सरकार के पास उठाने का आग्रह किया है, ताकि 15 फरवरी से लेकर 15 अप्रैल तक अनाज की मूवमेंट को तेज करके गोदामों में जगह बनाई जा सके।

Related Articles

Back to top button