अमीर-गरीब सभी देशों की हो AI तक पहुंच, एआई इंपैक्ट समिट के जरिए भारत ने बनाया नया लक्ष्य

भारत ने 2023 के G20 में ग्लोबल साउथ के लिए आवाज उठाई थी, अब उसका नया लक्ष्य सभी देशों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का लाभ दिलाना है। नई दिल्ली में आयोजित AI इंपैक्ट समिट का नारा ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ है। भारत एक लोकतांत्रिक और सुरक्षित AI मॉडल विकसित करना चाहता है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि जैसे क्षेत्रों में सबकी भलाई सुनिश्चित करे। इस समिट में भारत अपना AI मॉडल भी पेश करेगा, जिसमें दुनिया भर के टेक दिग्गज शामिल हो रहे हैं।

भारत ने एआई संबंधी अपनी जो नीति बनाई है, उसका उद्देश्य भी एआई का इस्तेमाल सबकी भलाई के लिए करना है और इस लाभ से कोई वंचित नहीं रह जाए, इसका भी ध्यान रखना है।

अगले चार दिनों तक नई दिल्ली में आयोजित दुनिया के सबसे बड़े एआई इंपैक्ट समिट के आयोजक इलेक्ट्ऱानिक्स एवं आईटी मंत्रालय के सचिव एस.कृष्णन ने बताया कि हम दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं कि एआई में जो कुछ भी हो, वह मानव के विकास के लिए हो और सबके लिए हो।

Related Articles

Back to top button