मोगा फायरिंग: प्रवासी मजदूरों पर हमले के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, गैंगस्टर कनेक्शन का खुलासा

मोगा पुलिस ने जीरा रोड पर प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। एक आरोपी को पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भागते समय घायल हुआ। दोनों को मोगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हमला विदेश में बैठे गैंगस्टर के इशारे पर सरपंच लखविंदर सिंह और सुखवीर सिंह ने कराया था, जिन्होंने शूटरों को हथियार मुहैया कराए। पुलिस ने दो पिस्तौल और मोटरसाइकिल बरामद की है।

आरोपित एक फरवरी से घटना को अंजाम देने के लिए प्लानिंग बना रहे थे। इसके लिए अजनाला से वह हथियार लेकर आए थे। उन्होंने फायरिंग की वीडियो बनाने वाले आरोपित शाहवीर सिंह के कहने पर घटनाक्रम को अंजाम दिया था। घटना के बाद आरोपित अमृतसर में ठहरे थे।

Related Articles

Back to top button