गोवा पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, गिरोह का सरगना यूपी से गिरफ्तार
नई दिल्ली। गोवा पुलिस ने सोमवार को एक अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मामले में मुख्य आरोपित इखलाक अहमद को बहराइच से गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले पुलिस ने तस्करी गिरोह में शामिल तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि 20 मई को मांडोवी पुल के नीचे बेतिम जेटी पर थोक मछली बाजार के पास छापेमारी के बाद जांच शुरू हुई, जिसके परिणामस्वरूप नेपाली नागरिक 36 वर्षीय अर्जुन बिस्वोकर्मा और 25 वर्षीय चेतकंत ओली को 8.88 लाख रुपये मूल्य की 39.88 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।
जांच में क्या पता चला?
पूछताछ के बाद नेपाल के ही रहने वाले नारीशोर भंडारी को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि आरोपितों ने मोबाइल के जरिए बहराइच स्थित एक आपूर्तिकर्ता को हेरोइन का ऑर्डर दिया और ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से भुगतान किया गया।




