72 घंटे में 3,260 गिरफ्तारियां…135 भगोड़े भी पकड़े गए; पंजाब पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन प्रहार-2’
पंजाब पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत 72 घंटों में 8,278 ठिकानों पर छापेमारी कर 3,260 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें 135 भगोड़े शामिल हैं। इस दौरान 47 हथियार और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गैंगस्टर मुक्त पंजाब के लिए यह मुहिम जारी रहेगी। पुलिस ने नशे के खिलाफ भी 164 तस्करों को गिरफ्तार कर हेरोइन व प्रतिबंधित गोलियां जब्त कीं।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम “युद्ध नशेयां विरुद्ध” को 347वें दिन भी जारी रखते हुए बुधवार को 164 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 11.9 किलो हेरोइन, 344 प्रतिबंधित गोलियां/कैप्सूल और 4,700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।




