Mumbai: मेरी माटी मेरा देश मिशन- उत्तर मुंबई मे निकाली गई कलश यात्रा

Meri Mati Mera Desh Mission- Kalash Yatra taken out in North Mumbai

विनय महाजन हमारा मैट्रो मुम्बई :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी द्वारा देशभर के हुतात्माओं, शहीदों के स्मारक अमृत वाटिका के निर्माण हेतु मेरी माटी मेरा देश उपक्रम देशभर में चल रहा है। देश के हर घर, प्रत्येक उद्यान से मिट्टी संकलित की गई है। इसी मिट्टी का कलश एक यात्रा के रूप में मिट्टी संकलन कर रहा है।
१३ अक्टूबर को सुबह उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी के कार्यालय से  इसी संकलित मिट्टी की कलश यात्रा शुरू की गई। यह कलश यात्रा नेहरू युवा केंद्र मुंबई द्वारा उत्तर मुंबई में घुमाई गई । इस अवसर पर सांसद गोपाल शेट्टी ने कलश यात्रा में बोरीवली से वीरो को वंदन की घोषणा की। और विशाल कलश में में उत्तर मुंबई की मिट्टी अर्पित की गई।
 विधायक सुनील राणे विधायक मनीषा ताई चौधरी विधायक अतुल भातखलकर विधायक योगेश सागर के साथ-साथ मागठाणे विधानसभा में विधान परिषद गटनेता प्रवीण दरेकर, और मलाड विधानसभा द्वारा संकलित मिट्टी का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर कई सामाजिक संगठन, देशभक्त नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता नेहरू युवा केंद्र मुंबई के साथ मेरी माटी मेरा देश
 मिट्टी को नमन वीरों को वंदन कर का उद्घोष करते हुए शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक विशाल भगत और भाजपा जिला अध्यक्ष गणेश खणकर सभी पूर्व पार्षद, धर्मेश जोशी, प्रसिद्धि प्रमुख नीला सोनी राठोड़ और सैकड़ों देशभक्त शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button