Mumbai: प्रदूषण मुक्त वैदिक थीम पार्क का भूमिपूजन संपन्न

Bhoomipujan of pollution free Vedic theme park completed

विनय महाजन 
मुंबई :- देश के लिए मोदी तो उत्तर मुंबई के लिए गोपाल शेट्टी जैसा माहौल आज उत्तर मुंबई में देखने को मिला। धारा ३७० हटाकर जिस प्रकार देश सुरक्षित हुआ वैसे आज मलाड अनधिकृत कब्जे से मुक्त हुआ ऐसा कहते हुए कई प्रतिष्ठित नागरिकों ने सांसद गोपाल शेट्टी की भूरी भूरी प्रशंसा की। दरअसल साढ़े छ: एकड़ भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर भंगार के बड़े बड़े गाले खड़े कर दिए गए थे।
सां.गोपाल शेट्टी ने अपने कार्यकाल में सदैव नागरिकों के हित में ऐसे अवैध रूप से चल रहे कारोबार को नेस्त नाबूद कर बड़े बड़े उद्यान,व्यामशाला जैसे प्रकल्प निर्माण और लोकार्पण किए हैं।
मलाड पश्चिम में एकता नगर में पिछले कई साल से सां.गोपाल शेट्टी साढ़े छह एकड़ के विराट भूखंड को खाली करवाने के प्रयास में थे। आखिरकार इस विशाल भूखंड पर  आज वैदिक थीम पार्क का भूमिपूजन मुंबई महानगरपालिका द्वारा आयोजित किया गया।
भाजपा नेता सांसद हेमा मालिनी, अमृता फडणवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष एड.आशीष शेलार  के कर कमलों से वैदिक थीम पार्क का भूमिपूजन हुआ है। पर्यावरण की दृष्टि से अति आवश्यक और उपयोगी ऐसे मियावाकी जंगल का निर्माण इस थीम पार्क में होगा।
इस अवसर पर सांसद हेमा मालिनी ने सांसद गोपाल शेट्टी के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और मुंबई के लिए ऐसे ऑक्सीजन देने वाले उद्यान निर्माण के लिए धन्यवाद किए।
भागवत कथाकार परम पूजनीय भूपेंद्र भाई पंड्या ने सां.गोपाल शेट्टी के शुरुआती कार्यकाल में उद्यान निर्माण की कथा राखी और स्वयं मैने उन्हे “उद्यान सम्राट” कहा था जो आज तक कायम है ऐसा कहते हुए उपस्थित नागरिकों से आव्हान किया की ऐसे सांसद नेता को हम सभी ने सहयोग और समर्थन सदैव करते रहना होगा।
एड. आशीष शेलार ने सांसद गोपाल शेट्टी के कार्य से पर्यावरण संरक्षण को कितना लाभ होगा यह विषय रखा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आव्हान किया गया की “ऑक्सीजन निर्मिति और कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्ग को भारत ही सबसे अधिक प्रभावी तरीके से काम कर रहा है तो हमे वृक्षारोपण की तादात और बढ़ानी होगी।
यह कहते हुए मुंबई भाजपा अध्यक्ष ने कहा की सां.गोपाल शेट्टी पहले सांसद होंगे जिन्होंने चार दिन पूर्व किए गए प्रधानमंत्री के आव्हान का आज अक्षरश: पालन इस थीम पार्क के और मियावाकी जंगल के निर्माण भूमिपूजन से किया है।
महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की धर्मपत्नी समाजसेविका  अमृता फडणवीस  ने अपने वक्तव्य में 25 साल से अतिक्रमण था आपने इसे खाली करवाया 10 या 15 दिन में। यह अपने आप में एक सराहनीय कार्य है। ऐसा कहते हुए सांसद गोपाल शेट्टी के कार्य की सराहना की।
सांसद गोपाल शेट्टी ने अपने मनोगत में आदरणीय पूर्व राज्यपाल  राम नाईक को राजनीति में स्वयं को लाने और चुनाव लड़वाने के लिए याद किया। उसी प्रकार  देवेन्द्र फडणवी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए गोपाल शेट्टी को आग्रह किया था वह भी याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की।
बुहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी श्री विश्वास शंकराराव  किरण दिघावकर, और मंदार परदेशी
का सत्कार शाल पुष्पगुच्छ से करते हुए सांसद गोपाल शेट्टी ने धन्यवाद किया की अधिकृत अतिक्रमण को दूर करने और थीम पार्क के निर्माण के लिए इन सभी अधिकारियों ने अत्यंत सहयोग किया है।

Related Articles

Back to top button