पत्नी को हुआ कैंसर, पिता सालों तक करता रहा बेटी का दुष्कर्म… गुजरात में रिश्ते शर्मसार
गुजरात के राजकोट में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटी का सालों तक यौन शोषण करने का आरोप है। यह अपराध तब शुरू हुआ जब मां कैंसर के कारण बिस्तर पर आ गईं। बेटी के घर से भागने के बाद मामला उजागर हुआ। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर दुष्कर्म और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कमरे से सबूत भी मिले हैं, और भतीजी के शोषण की भी आशंका है।

सालों तक बेटी से करता रहा यौन शोषण
इसके बाद उसके पिता ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद उपलेटा और राजकोट ग्रामीण लोकल क्राइम ब्रांच की टीमों ने युवती की तलाश शुरू की। कुछ समय के बाद युवती को ढूंढ लिया गया और पूछताछ के लिए लाया गया। पूछताछ के दौरान युवती ने जो बताया, उससे पूरे मामले की दिशा बदल गई।




