‘ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पंजाब को केंद्र ने किया नजरअंदाज’, CM भगवंत मान बोले- बजट ने फिर किया निराश
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय बजट में राज्य की उपेक्षा पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के बावजूद पंजाब को विशेष अनुदान नहीं मिला, बल्कि एसडीआरएफ नियम और सख्त हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बजट को निराशाजनक बताया, जिसमें किसानों के लिए एमएसपी, युवाओं के लिए रोजगार या उद्योगों को कोई राहत नहीं।

सीमावर्ती जिलों ने पहले आपरेशन सिंदूर और बाद में बाढ़ को झेला। प्रदेश के लिए विशेष ग्रांट देने की मांग की गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने विशेष ग्रांट देना तो दूर, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (एसडीआरएफ) के नियमों को ही और सख्त कर दिया है।




