दिल्ली में चुनाव प्रचार करने पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री और मंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर लोगों को बरगलाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दस वर्षों में दिल्ली को विकास के मामले में बहुत पीछे धकेल दिया है। अब दिल्ली के लोगों ने डबल इंजन की सरकार बनाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ दिल्ली आगे बढ़ेगी। नायब सैनी बुधवार को नयी दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री व करोल बाग हलके से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत कुमार गौतम के नामांकन में शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली के लोगों से भाजपा के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। सैनी ने कहा कि लोगों ने दिल्ली में झूठ का शासन देख लिया है। ईमानदारी के नाम पर वोट लिए, काम के नाम पर वोट लिए, लेकिन न तो अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी दिखाई दी और न ही जिन कामों के वादे किए थे, वह किए। नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा की जीत में दिल्ली के लोगों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। दिल्ली में भी कमल का फूल खिलेगा।

Related Articles

Back to top button