‘अपने खिलाफ जंग को फाइनेंस कर रहा यूरोप’, भारत-EU के ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ से चिढ़ा अमेरिका

भारत और यूरोपीय संघ के बीच आज एक बड़ी ट्रेड डील होने वाली है, जिस पर अमेरिका की कड़ी नजर है। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि भारत के साथ यह डील करके यूरोपीय संघ, रूस-यूक्रेन युद्ध को फाइनेंस कर रहा है। बेसेंट का ये बयान तब सामने आया है, जब भारत और यूरोपीय संघ ने लंबे समय से पेंडिंग फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत पूरी कर ली है। इस डील की औपचारिक घोषणा आज मंगलवार को होने वाली है।

बेसेंट ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर समझौता कराने की कोशिश की है और कहा कि अमेरिका ने यूरोपीय संघ की तुलना में कहीं ज्यादा बलिदान दिया है।

भारत और यूरोपीय संघ के बीच ट्रेड डील
यूरोपीय संघ मौजूदा समय में भारत से आने वाले सामान और लेबर इंटेंसिव सेक्टर पर लगभग 10 फीसदी टैक्स लगाता है, जबकि सामान्य तौर पर यह 3.8 फीसदी होना चाहिए।

भारत की ओर से यूरोपीय वस्तुओं पर औसतन 9.3 फीसदी का टैक्स लगता है। इसमें भी ऑटोमोबाइल्स और उनके पार्ट्स पर सबसे ज्यादा 35.5 फीसदी टैक्स और, प्लास्टिक्स पर 10.4 फीसदी टैक्स है।

भारत और यूरोपीय संघ के बीच डील के बाद से यह उम्मीद की जा रही है कि ज्यादातर वस्तुओं पर यह टैक्स घटाया जा सकता है या फिर पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button