Supreme Court ने AIIMS मेडिकल बोर्ड से राय के लिए डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी
नयी दिल्ली: Supreme Court ने बुधवार को पंजाब सरकार से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट (Health Report) की प्रति मांगी, ताकि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के चिकित्सा बोर्ड से उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में राय ली जा सके।
न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने आश्चर्य व्यक्त किया कि करीब 50 दिनों से अनशन कर रहे व्यक्ति के स्वास्थ्य में कैसे सुधार हो सकता है। पीठ ने पंजाब सरकार के मुख्य सचिव (Chief Secretary) को निर्देश दिया कि वे डल्लेवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट आज ही सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार के समक्ष पेश करें। पीठ ने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया कि रिपोर्ट को एम्स के निदेशक को भेजकर चिकित्सा बोर्ड से राय ली जाए। पंजाब सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल (Senior Advocate Kapil Sibal) ने बताया कि प्रदर्शनकारी किसानों (Protesting Farmers) से चर्चा हो रही है और समाधान की उम्मीद है।




