NCR में लुढ़का पारा और बढ़ी ठिठुरन, मौसम आज भी दिखाएगा तेवर; दिल्ली में प्रदूषण से नहीं मिली राहत

शुक्रवार की बारिश और तेज हवाओं के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। शनिवार सुबह कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहा, हालांकि बादलों के कारण दिनभर हल्की बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, न्यूनतम और अधिकतम तापमान का अंतर कम हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है, कई इलाकों में 300 के पार। अगले तीन दिनों तक ठंडक बनी रहेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। उधर, अर्ली मॉर्निंग कोहरा कोहरा होने की वजह से हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को लाइट और इंडिकेटर लाइट जलाकर ही चलना पड़ा।

Related Articles

Back to top button