दिल्ली के आंगनवाड़ी केंद्रों में हर 19 तारीख को मनेगा ईसीसीई दिवस, अभिभावकों से लिया जाएगा फीडबैक
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास विभाग दिल्ली सरकार द्वारा बच्चों के समग्र विकास तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 19 तारीख को सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई ( प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा) दिवस मनाया जाएगा।
इस विशेष आयोजन का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के माता-पिता/अभिभावकों को केंद्र की गतिविधियों से जोड़ना तथा उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना है। इस दिवस पर अभिभावकों काे यह अवगत कराया जाएगा कि उनके बच्चे आंगनवाड़ी केंद्रों में किस प्रकार की गतिविधियों, शिक्षण प्रक्रियाओं एवं देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं से जुड़े हैं। इसके अतिरिक्त इसी दिन गर्भवती महिलाओं के लिए पात्र लाभार्थियों को टेक होम राशन पैकेटों का वितरण भी किया जाएगा।





