भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में अचानक गिरावट, एक हफ्ते में उड़ गए 9.8 अरब डॉलर; गोल्ड रिजर्व में भी कमी

भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, 2 जनवरी को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $9.809 अरब घटकर $686.801 अरब रह गया। इससे पिछले सप्ताह इसमें वृद्धि हुई थी। इस गिरावट में विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार में कमी प्रमुख कारण रही। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में मुद्रा और सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव तथा डॉलर की मजबूती इसका एक बड़ा कारण हो सकती है।

 

यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब इससे ठीक पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में 3.293 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी और कुल भंडार 696.61 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। यानी एक हफ्ते में ही तस्वीर पूरी तरह बदल गई।

 

Related Articles

Back to top button