Air India का बड़ा एलान: जेट फ्यूल महंगा होने से कई इंटरनेशनल रूटों पर फ्लाइट सर्विस कैंसल, आपने तो नहीं ले रखा टिकट?
नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की एयर इंडिया (Air India) ने जून से शुरू होने वाले तीन महीनों के लिए अपने इंटरनेशनल नेटवर्क में बड़ी कटौती की है। ऐसा इसलिए क्योंकि जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण इसके ऑपरेशन्स पर दबाव पड़ रहा है। इंटरनेशनल नेटवर्क में बड़ी कटौती का मतलब है कि एयरलाइन कई रूटों पर 3 महीनों तक फ्लाइट नहीं उड़ाएगी।

किन डेस्टिनेशंस के लिए फ्लाइट नहीं उड़ाएगी एयर इंडिया?
जिन रूटों के लिए एयर इंडिया फ्लाइट नहीं उड़ाएगी, उनमें दिल्ली स्थित इसके मेन हब से शिकागो, नेवार्क, सिंगापुर और शंघाई जैसी अहम डेस्टिनेशन्स शामिल हैं। इन डेस्टिनेशंस के लिए उड़ानों को पूरी तरह से रोक दिया जाएगा।
इनके अलावा सैन फ्रांसिस्को, पेरिस और टोरंटो जैसे डेस्टिनेशन्स के लिए फ्लाइंट्स की संख्या भी कम कर दी गई है। कुल मिलाकर, एयरलाइन ने रोजाना की लगभग 100 उड़ानें कम कर दी हैं।




