उर्वरक उत्पादकों ने सरकार के सामने रखी 3 बड़ी डिमांड, किसानों को भी होगा फायदा
इंडियन माइक्रो-फर्टिलाइजर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IMFMA) ने आगामी केंद्रीय बजट 2026 (Union Budget 2026) से पहले सरकार से फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर के तहत सभी उर्वरकों पर 5% जीएसटी लगाने की मांग की है। उन्होंने लंबित जीएसटी क्रेडिट रिफंड और एक एकीकृत लाइसेंसिंग प्रणाली शुरू करने का भी आग्रह किया। यह कदम किसानों को खेती की लागत कम करने, बचत बढ़ाने और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स तक बेहतर पहुंच प्रदान करने में मदद करेगा।

क्या है IMFMA की मांग?
इंडियन माइक्रो-फर्टिलाइजर्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IMFMA) ने केंद्र सरकार से फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर के तहत लिस्टेड सभी फर्टिलाइजर पर 5% GST रेट लागू करने और ज्यादा GST क्रेडिट के पेंडिंग रिफंड को क्लियर करने की मांग की है। साथ ही यूनियन बजट से पहले एक यूनिफाइड लाइसेंसिंग सिस्टम शुरू करने की भी मांग की गयी है।




