कड़ाके की ठंड से ठिठुरा दिल्ली-एनसीआर, 5 डिग्री तक लुढ़केगा पारा; AQI भी ‘बहुत खराब’
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रकोप जारी है। बुधवार को दिल्ली का औसत एक्यूआइ 289 ‘खराब’ श्रेणी में रहा, जबकि 20 इलाकों में ‘बहुत खराब’ स्थिति थी। गुरुवार सुबह भी कई जगहों पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ बनी हुई है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब पहुंचने और घने कोहरे के कारण लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है, जिससे यातायात और उड़ानें भी प्रभावित हो रही हैं। विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।

जब से दिल्ली में सर्दियां शुरू हुई हैं, कमोबेश तभी से दिल्ली वासी खराब हवा में सांस ले रहे हैं। इस दौरान ज्यादातर समय में दिल्ली का एक्यूआइ ”खराब”, ”बहुत खराब”, ”गंभीर” या फिर ”अति गंभीर” श्रेणी में रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का औसत एक्यूआइ 289 रहा। इस स्तर की हवा को ”खराब” श्रेणी में रखा जाता है।




