Delhi: दिल्ली में सुबह रही उमस, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस

Humid morning in Delhi, minimum temperature 26.6 degrees Celsius

नई दिल्ली, 22 अगस्त (वेब ​​वार्ता)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह उमस भरी हवाएं चलीं और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 9 बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 79 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Related Articles

Back to top button