दिल्ली के इन इलाकों में पानी की किल्लत, अगले 5 दिनों तक नहीं होगी आपूर्ति; जल बोर्ड ने बताई वजह

चंद्रावल वाटर वर्क्स के जीतगढ़ जलाशय की वार्षिक फ्लशिंग के कारण दिल्ली के कई इलाकों में 3 जनवरी और 5 से 8 जनवरी 2026 तक पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। जल बोर्ड ने सफाई और रखरखाव के लिए इस कार्यक्रम को आवश्यक बताया है। ओल्ड सब्जी मंडी, मलका गंज, शक्ति नगर जैसे क्षेत्र प्रभावित होंगे। निवासियों को पानी का जिम्मेदारी से उपयोग करने और आपातकालीन स्थिति में दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

यह कार्यक्रम वर्ष 2025-2026 के लिए निर्धारित है और जलाशय की सफाई और रखरखाव के लिए आवश्यक बताया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में ओल्ड सब्जी मंडी, बरफ खाना, मलका गंज, सराय फूस, बंगला रोड, राजपुर रोड, शक्ति नगर, विजय नगर, रूप नगर, यूनिवर्सिटी एरिया, पुलिस लाइन एरिया, श्री राम इंस्टीट्यूट और बहार घर आदि शामिल हैं। इन इलाकों के निवासियों को पानी का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि कमी की स्थिति में ज्यादा परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button