अपनी जान पर खेल गया दिल्ली पुलिस का हवलदार,आग में फंसे दंपती और 11 ब्लाइंड छात्रों समेत 13 लोगों को बचाया

नई दिल्ली। उत्तरी जिले के बुराड़ी इलाके में लगी भीषण आग के बीच दिल्ली पुलिस के एक हवलदार ने 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जिंदगी बचा ली थी।

धुएं और आग की लपटों से घिरी इमारत में फंसे दंपती को बचाने के साथ ही हवलदार ने पास के हाॅस्टल में रह रहे 11 दृष्टिबाधित छात्रों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। पुलिस अधिकारियों ने हवलदार की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया है।

उपायुक्त राजा बांठिया के मुताबिक, घटना 17 मई की रात करीब ढाई बजे बुराड़ी थाना क्षेत्र के दरोगा मार्केट में हुई थी। आग तेजी से ऊपर की मंजिलों तक पहुंचने लगी और पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया।

ट्रक की छत पर चढ़कर घर तक पहुंचे अमर सिंह
उसी दौरान बुराड़ी थाने में तैनात हवलदार अमर सिंह इलाके में गश्त कर रहे थे। सूचना मिलते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे। आग लगने वाली इमारत की दूसरी मंजिल पर रवि यादव और उनकी पत्नी सुप्रिया यादव फंसे हुए थे।

Related Articles

Back to top button