Haryana में 8 IAS और 24 HCS अधिकारियों का ट्रांसफर, आठ जिलों के ADC भी बदले; किसे मिली कहां तैनाती?

हरियाणा सरकार ने आठ जिलों के अतिरिक्त उपायुक्तों समेत आठ आईएएस और 24 एचसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। पलवल, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, कैथल, अंबाला और महेंद्रगढ़ जिलों में नए अतिरिक्त उपायुक्तों की नियुक्ति हुई है। आईएएस योगेश कुमार को नगर निगम करनाल का आयुक्त नियुक्त किया गया है। दो आईएएस डा. वैशाली शर्मा व रवि मीणा तथा दो एचसीएस अशोक कुमार व नसीब कुमार के नियुक्ति आदेश बाद में जारी होंगे।

इनमें कई आइएएस ऐसे हैं, जिन्हें हाल ही में एचसीएस से प्रमोट किया गया है, जबकि कुछ एचसीएस अधिकारी ऐसे हैं, जो कानूनी लड़ाई जीतकर सेवा में बने हैं।

आइएएस अधिकारी योगेश कुमार को नगर निगम करनाल का आयुक्त और जिला नगर आयुक्त करनाल नियुक्त किया गया है। दो आइएएस डा. वैशाली शर्मा व रवि मीणा तथा दो एचसीएस अशोक कुमार व नसीब कुमार के नियुक्ति आदेश बाद में जारी होंगे।

Related Articles

Back to top button