बठिंडा: दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश, कार्रवाई के बजाय नाबालिग को ही अपमानित कर रही थी पुलिस
बठिंडा में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस की निष्क्रियता और अपमान से आहत होकर आत्महत्या का प्रयास किया, वह एम्स में गंभीर हालत में है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बावजूद, पुलिस ने कथित तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की और पीड़िता व उसके पिता को अपमानित किया। एसएसपी बठिंडा ने पीड़िता से मुलाकात की, जिसने घटना का विवरण दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नथाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की नाबालिग लड़की के बयानों के आधार पर कुछ समय पहले गांव मेहराज की एक मां-बेटी और गांव लहिरा बेगा के एक मिस्त्री के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।




