Delhi की सांस बचाने का ‘महाकुंभ’, IIT Delhi में देशभर के इनोवेटर्स दिखाएंगे प्रदूषण मारने वाली टेक्नोलॉजी
दिल्ली सरकार इस महीने के अंत में IIT दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण इनोवेशन चैलेंज के तहत एक सार्वजनिक शोकेस का आयोजन करेगी। इसमें देश भर से प्रतिभागी अपने प्रोटोटाइप और मॉडल प्रदर्शित करेंगे, जिसका उद्देश्य वाहनों और वायुमंडलीय प्रदूषण को कम करना है। सरकार उन समाधानों को प्राथमिकता देगी जिन्हें तुरंत लागू किया जा सकता है।

एनवायरनमेंट मिनिस्टर मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह इवेंट ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए किया जा रहा है ताकि दिल्ली साफ हवा से जुड़े इनोवेटिव आइडिया को खुद देख सके। सरकार ने साफ किया है कि उन सॉल्यूशन को प्रायोरिटी दी जाएगी जो सिर्फ पेपर मॉडल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें तुरंत सड़कों, डिपो या पॉल्यूशन हॉटस्पॉट पर लगाया जा सकता है और वे असरदार साबित हो सकते हैं।




