दिल्ली-NCR में आज फिर करवट लेगा मौसम, तेज हवाओं और बारिश का अनुमान; गर्मी से मिलेगी राहत

दिल्ली का मौसम गुरुवार को फिर बदलेगा, जिसमें बादल छाए रहेंगे, गर्जन, बिजली चमकने और 20-30 किमी/घंटे की हवा के साथ धूल भरी आंधी व हल्की वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव आ रहा है, जिससे महीने के अंत तक व्यापक वर्षा की उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में हो रहा बदलाव
स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा, ‘इस मार्च में असामान्य वर्षा देखी गई है। आमतौर पर इस महीने में मानसून से पहले की छिटपुट बौछारें ही होती हैं, लेकिन इस बार कई बार वर्षा हुई है। इसका कारण पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला है, जिनमें से एक 15 मार्च से सक्रिय है और सामान्य से कम ऊंचाई पर आ रहा है।’

Related Articles

Back to top button