बंगाल में अब तक 10 लाख वोटरों के नाम कटने का अनुमान, Election Commission ने दिया हिसाब

बंगाल में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में लगभग 10 लाख वोटरों के नाम कटने का अनुमान है। चुनाव आयोग के अनुसार, इनमें 6.5 लाख मृतक वोटर शामिल हैं, साथ ही फर्जी और स्थानांतरित वोटर भी हैं। आयोग ने बताया कि 99.75% गणना फार्म बांटे जा चुके हैं, जिनमें से 59.4% डिजिटाइज हो चुके हैं। अंतिम सूची डिजिटाइजेशन के बाद जारी होगी।

सूत्रों के मुताबिक, आयोग अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल में कम से कम 10 लाख वोटरों के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं हैं। यह जानकारी बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) को घर-घर जाकर फार्म बांटने और भरे हुए फार्म इकट्ठा करने के दौरान मिली है। इन 10 लाख में से 6.5 लाख वोटर मृत पाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button