पंजाब यूनिवर्सिटी के स्कॉलर सरताज सिंह को गणतंत्र दिवस पर मिला चंडीगढ़ मेयर अवॉर्ड

पंजाब यूनिवर्सिटी के पीएचडी स्कॉलर सरताज सिंह को 26 जनवरी 2026 को चंडीगढ़ मेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, शोध और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए गणतंत्र दिवस पर मेयर हरप्रीत कौर और नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने प्रदान किया। सरताज सिंह को पहले भी कई राष्ट्रीय पुरस्कार और गोल्ड मेडल मिल चुके हैं, जिसमें प्रधानमंत्री युवा लेखक पुरस्कार भी शामिल है।

सरताज सिंह इससे पहले भी साहित्य और लेखन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्हें भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री युवा लेखक पुरुस्कार प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा उन्हें शैक्षणिक उपलब्धियों, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के द्वारा राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है और लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सरताज सिंह को पीयू के द्वारा डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी गोल्ड मेडल से नवाजा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button