PM Modi ने सतीश शाह के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाने-माने हास्य कलाकार सतीश शाह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। श्री मोदी ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा , ” श्री सतीश शाह जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्हें भारतीय मनोरंजन जगत के एक सच्चे लेजेंड के तौर पर याद किया जाएगा। उनके सहज हास्य और यादगार परफॉर्मेंस ने अनगिनत लोगों की ज़िंदगी में हंसी लाई। उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

श्री सतीश शाह का आज मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। वह गुर्दे से संबंधित समस्याओं से ग्रसित थे और हाल ही में उनका ‘किडनी ट्रांसप्लांट’ भी हुआ था।

Related Articles

Back to top button