बेल्जियम में कुर्द प्रदर्शन पर चाकूबाजी, 6 घायल और दो की हालत गंभीर; कई संदिग्ध गिरफ्तार

बेल्जियम के एंटवर्प शहर में गुरुवार शाम को कुर्द समुदाय के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान हुए भीषण चाकू हमले में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

पुलिस प्रवक्ता वाउटर ब्रुइन्स ने एएफपी को बताया कि हमला शाम करीब 7:20 बजे (स्थानीय समयानुसार) ओपेरा हाउस (ओपेराप्लीन स्क्वायर) के पास हुआ, जहां लगभग 50 कुर्द प्रदर्शनकारी उत्तरी सीरिया में कुर्दों के समर्थन में जुटे थे। प्रदर्शन में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी और कुर्द झंडे लहराए जा रहे थे। प्रदर्शन समाप्त होने के ठीक बाद एक समूह ने अचानक चाकू निकालकर प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध हमला कर दिया।

Related Articles

Back to top button