मुख्य चुनाव अधिकारी को धमकी पर Chief Minister Mamata Banerjee के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर विवाद है। Chief Minister Mamata Banerjee द्वारा चुनाव अधिकारी को कथित धमकी देने पर भाजपा ने मोर्चा खोला और चुनाव आयोग से शिकायत की है। भाजपा ने ममता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं, तृणमूल नेता ने मतदाता सूची से नाम हटने पर हिंसा की चेतावनी दी है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ममता पर चुनाव आयोग के अधिकारियों को खुलेआम धमकाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को आयोग में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
सुवेंदु की अगुआई में भाजपा प्रतिनिधिमंडल हाथों में तख्तियां लेकर मार्च करते हुए सीईओ कार्यालय पहुंचा और सीईओ से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपकर सीएम की धमकियों का तत्काल संज्ञान लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया। सुवेंदु ने मांग की कि ममता के खिलाफ तुरंत एफआइआर दर्ज की जाए, ताकि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने और लोक सेवकों को डराने की जांच हो सके।




