कौन हैं गोली मारकर आत्महत्या करने वाले IPS पूरन की पत्नी, CM Nayab Saini के साथ जापान दौरे पर थीं IAS वाइफ

हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या कर ली जिससे अफसरशाही में हड़कंप मच गया है। राष्ट्रपति पदक विजेता वाई पूरन कुमार का उच्च अधिकारियों से कई बार विवाद हुआ था। उन्होंने जूनियर अधिकारियों के प्रमोशन और आवास नीति जैसे मुद्दों को उठाया था। रोहतक में आईजी रहते हुए उन्होंने मनीषा हत्याकांड की जांच को नई दिशा दी थी।

CM Nayab Saini

सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के हाथों पुलिस पदक से सम्मानित हो चुके वाई पूरन कुमार का हरियाणा की उच्च स्तरीय अफसरशाही से कई बार विवाद हुआ। उनकी धर्मपत्नी पी अमनीत कुमार हरियाणा काडर की साल 2001 की ही आईएएस हैं और विदेश सहयोग विभाग में आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। इस समय पी अपमनीत कुमार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ जापान के दौरे पर हैं।

 

Related Articles

Back to top button