सैमसंग ने भारत में लॉन्च की म्यूज़िक स्टूडियो सीरीज़
बेहतरीन साउंड और शानदार डिजाइन के साथ घर में मिलेगा नया ऑडियो अनुभव
नई म्यूजिक स्टुडियो सीरीज के स्पीकर्स बेहतर क्यू-सिम्फनी तकनीक की मदद से पहले से ज्यादा दमदार, साफ और शानदार आवाज़ का अनुभव देते हैं।
गुरुग्राम, 21 जुलाई 2026: सैमसंग इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई म्यूजिक स्टुडियो सीरीज लॉन्च की है। इस नई सीरीज में म्यूजिक स्टुडियो 5 (LS50H) और म्यूजिक स्टुडियो 7 (LS70H) नाम के दो वाई-फाई स्पीकर्स शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि ये स्पीकर्स बेहतरीन साउंड क्वालिटी और आकर्षक डिजाइन का मेल हैं, जो घर के किसी भी हिस्से में आसानी से फिट हो जाते हैं और दमदार ऑडियो अनुभव देते हैं।
म्यूजिक स्टुडियो सीरीज, सैमसंग के ऑडियो प्रोडक्ट्स की नई पेशकश है। ये स्पीकर्स सैमसंग टीवी और साउंडबार के साथ आसानी से कनेक्ट होकर बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। इनका डिजाइन दुनिया के प्रसिद्ध डिजाइनर एर्वन बुरोलेक ने तैयार किया है। स्पीकर्स का खास डॉट डिजाइन संगीत और कला से प्रेरित है, जो इन्हें स्टाइलिश और उपयोगी दोनों बनाता है।
सैमसंग इंडिया के विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के वाइस प्रेसिडेंट विप्लेश डांग ने कहा, ‘’सैमसंग लंबे समय से भारत में नई ऑडियो तकनीक और स्मार्ट फीचर्स के जरिए होम ऑडियो अनुभव को बेहतर बना रहा है। नई म्यूजिक स्टुडियो सीरीज के साथ हम इसी दिशा में एक और कदम बढ़ा रहे हैं। ये स्पीकर्स हर तरह के घर और हर मौके के लिए दमदार, साफ और शानदार साउंड देने के लिए तैयार किए गए हैं। हमें विश्वास है कि यह सीरीज भारतीय ग्राहकों के ऑडियो अनुभव को नई ऊंचाई देगी।‘’
अनोखे डॉट डिजाइन के साथ दमदार साउंड
सैमसंग के म्यूजिक स्टुडियो सीरीज के दोनों नए स्पीकर्स, म्यूजिक स्टुडियो 5 और म्यूजिक स्टुडियो 7, को ऐसे डिजाइन किया गया है कि वे घर की सजावट के साथ भी अच्छी तरह मेल खाते हैं और बेहतरीन साउंड भी देते हैं। इन्हें सैमसंग टीवी और अन्य सैमसंग ऑडियो डिवाइस के साथ जोड़कर अलग-अलग साउंड सिस्टम तैयार किए जा सकते हैं, जिससे मनोरंजन का अनुभव और बेहतर हो जाता है।




