Amit Shah की अपील, हर परिवार साल में 5000 रुपये के खरीदे खादी उत्पाद

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश के हर परिवार से सालाना 5000 रुपये के खादी उत्पाद खरीदने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब आप स्वदेशी अपनाते हैं तो न सिर्फ लाखों लोगों के जीवन में उजियारा लाते हैं बल्कि देश को 2047 तक दुनिया के सर्वोच्च स्थान पर ले जाने के अभियान के साथ खुद को जोड़ते हैं।

Amit Shah

खादी वस्त्रों पर 20 प्रतिशत की छूट
अमित शाह ने गुरुवार को कनॉट प्लेस स्थित खादी ग्रामोद्योग आउटलेट्स में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में खादी व ग्रामोद्योग उत्पादों पर देशव्यापी छूट का शुभारंभ किया और इस दौरान ये बातें कहीं।

इस दौरान उन्होंने खरीदारी भी की और यूपीआइ से भुगतान किया। यह छूट दो चरणों में मिलेगी। पहला चरण पांच नवंबर तक चलेगा जबकि दूसरा चरण 15 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा। खादी वस्त्रों पर 20 प्रतिशत और ग्रामोद्योग उत्पादों पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

Related Articles

Back to top button