लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणी, वाइस चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ का 39 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्ति
Lieutenant General NS Rajasubramani, Vice Chief of the Army Staff retires after 39 years of distinguished service

(नई दिल्ली) नितिन जैन संवाददाता – भारतीय सेना के वाइस चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ (VCOAS), लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणी आज 39 वर्षों की प्रशंसनीय सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। यह उनके दीर्घ और शानदार सैन्य करियर का एक महत्वपूर्ण समापन भी है।
सैन्य सेवा की गौरवशाली यात्रा
लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणी की सैन्य यात्रा नेशनल डिफेंस अकादमी से शुरू हुई और दिसंबर 1985 में वे द गढ़वाल राइफल्स में कमीशंड हुए। उच्च शिक्षा में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने किंग्स कॉलेज, लंदन से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की और मद्रास विश्वविद्यालय से डिफेंस स्टडीज में एम.फिल. किया है।
रणनीतिक नेतृत्व और अपार अनुभव
अपने 39 वर्षों के करियर के दौरान, उन्होंने विभिन्न कमांड, स्टाफ और शैक्षणिक पदों पर कार्य किया। विशेष रूप से पश्चिमी और उत्तरी सीमाओं पर उनकी रणनीतिक और टैक्टिकल समझ ने देश की सुरक्षा और ऑपरेशनल तैयारियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सम्मान और पुरस्कार
उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणी को परम विशिष्ट सेवा पदक (PVSM), अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM), सेना पदक (SM) और विशिष्ट सेवा पदक (VSM) से सम्मानित किया गया है।
भारतीय सेना की शुभकामनाएं
भारतीय सेना उनके निस्वार्थ और समर्पित सेवा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करती है और उनके भविष्य के कार्यों में भी सफलता और उत्कृष्ठता की कामना करती है।




