Tamil Nadu में अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ से 36 की मौत, 8 बच्चों और 16 महिलाओं की गई जान
तमिलनाडु के करूर में एक अभिनेता-राजनेता की रैली में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने से दुखद घटना घटी। इस दुर्घटना में 8 बच्चे और 16 महिलाओं समेत 36 लोगों की जान चली गई। स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने मृतकों की पुष्टि की है। घटना के कारणों की जांच जारी है। अनुमान लगाया जा रहा कि भीड़ काफी ज्यादा होने के कारण घटना हुई है।

भगदड़ उस समय मची जब विजय जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भीड़ लगातार बढ़ती गई और बेकाबू हो गई। भगदड़ मचने के बाद विजय ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।




