मैगी में कीड़ा मिलने से हड़कंप, FSSAI के इस एक्शन से Nestle India के कारोबार पर चोट!
नई दिल्ली| मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर मैगी को अब नोटिस मिल गया है। दरअसल मैगी के पैकेट में कथित तौर पर कीड़े या लार्वा मिलने की शिकायत के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कंपनी के खिलाफ नोटिस भेजा है।

नेस्ले इंडिया के मामले में मैगी के एक पैकेट में कथित तौर पर कीड़े/लार्वा पाए जाने के संबंध में FSSAI ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में सोर्स (कीड़ा कहां से आया) उस बैच की क्वालिटी चेक, बाजार में ऐसे पैकेटों को हटाने के लिए उठाए गए कदम और विक्रेता और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है।




