‘भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं’, ट्रंप ने ईरान पर फोड़ा ठीकरा, बातचीत से पहले तेहरान पर लगाए बड़े आरोप

वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच रविवार को होने वाले संभावित समझौते से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का एक बड़ा और बेहद आक्रामक बयान सामने आया है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है और धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारतीय जहाजों पर हुए ड्रोन हमले का जिक्र करते हुए ईरान को आड़े हाथों लिया।

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर क्या कहा?

बीते दिनों होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हुए हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा दावा किया। अपने पोस्ट में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि बीती रात ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे भारतीय जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश की थी।

Related Articles

Back to top button