PM Modi का 75वां जन्मदिन आज, मध्य प्रदेश में करेंगे कई परियोजनाओं का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 वर्ष के हो जाएंगे । 17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा शहर में जन्मे नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने लगातार तीन कार्यकाल (2001-14) तक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और अब 2014 के बाद से तीसरी बार प्रधानमंत्री हैं। इस अवसर पर नई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत के साथ ही कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा।

मेहसाणा जिले में स्थित वडनगर, जो कभी गुमनामी में डूबा हुआ था, अब यहां एक जीवंत संग्रहालय है जहां आप न केवल भारत के रहस्यमयी प्रधानमंत्री के इतिहास को देख सकते हैं, बल्कि 2500 साल पुरानी संस्कृति को भी देख सकते हैं।




