परिसीमन पर घमासान, क्या सिर्फ जनसंख्या ही होगी आधार या बदलेंगे नियम?
लोकसभा सीटों के परिसीमन पर बहस तेज है। संविधान जनसंख्या को आधार मानता है, लेकिन कुछ राज्य और विशेषज्ञ जनसंख्या नियंत्रण करने वाले राज्यों को नुकसान से बचाने के लिए अन्य कारकों पर विचार करने की वकालत कर रहे हैं।
विधि विशेषज्ञों की राय देखें तो ज्यादातर मानते हैं कि लोकसभा सीटों का परिसीमन जनसंख्या के आधार पर होना चाहिए और संविधान सिर्फ जनसंख्या के आधार को ही मानता है। हालांकि, कुछ की राय भिन्न है। उनका कहना है कि जनसंख्या एक आधार हो सकती है, लेकिन एकमात्र नहीं।





