GST Reform के बाद Mercedes की ये कार ₹5 लाख से ज्यादा हुई सस्ती, नया कलर ऑप्शन भी मिला
Mercedes-Benz इंडिया अपनी नई पीढ़ी की E-Class LWB की पहली सालगिरह मना रही है। GST सुधारों के बाद इसकी कीमतों में 5.2 लाख तक की कटौती की गई है। अब E200 पेट्रोल वर्जन 78.5 लाख रुपये में उपलब्ध है। इस अवसर पर Verde Silver कलर ऑप्शन भी पेश किया गया है। E-Class LWB में रिक्लाइनिंग रियर सीटें डुअल-स्क्रीन MBUX सुपरस्क्रीन सेटअप और बर्मेस्टर 4D सराउंड साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स हैं।
Mercedes-Benz E-Class
बड़े पैसेंजर वाहनों पर पहले 45-50% तक GST लगता था, अब इन गाड़ियों पर इसे घटाकर 0% कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप, E-Class अब पहले की तुलना में 5.2 लाख तक सस्ती हो गई है। Mercedes E-Class LWB के E200 पेट्रोल वर्जन की कीमत 78.5 लाख रुपये, E220d डीजल वर्जन की कीमत 80.5 लाख रुपये और E450 4MATIC AMG Line वर्जन की कीमत 91.7 लाख रुपये है।




