ओपनएआई का नया GPT-5.5 साइबर AI मॉडल लॉन्च को तैयार, सैम अल्टमैन ने किया ऐलान
नई दिल्ली। OpenAI के सीईओ सैम अल्टमैन ने लेटेस्ट GPT-5.6 Cyber AI मॉडल को लॉन्च करने का एलान किया है। यह मॉडल पिछले वर्जन GPT-5.4 Cyber को रिप्लेस करेगा। फिलहाल उन्हंने इसे लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि इसे लिमिटेड रिलीज फॉर्मेट में पेश किया जाएगा। इस एआई मॉडल की मार्केट में सीधी टक्कर Anthropic के Claude Mythos से होनी है।

OpenAI ने GPT-5.5 Cyber को किया टीज
सैम अल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर पोस्ट शेयर कर साइब डिफेंडर मॉडल GPT-5.5 Cyber को लॉन्च करने का एलान किया है। यह मॉडल 5 मई को लॉन्च होगा, जिसके लिए कंपनी खास इवेंट GPT-5.5 “party” का आयोजन कर रही है। ओपनएआई ने यूजर्स को साइनअप कर इवेंट अटेंड करने का चांस मिलने की बात कही है। उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में GPT 5.5 Cyber की कुछ खूबियों का प्रीव्यू शोकेश कर सकती है।




