7 लाख फर्जी मतदाता और 20 लाख की हो चुकी मौत, Bihar वोटर लिस्ट पर EC का ताजा अपडेट

पटना – बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुए वोटर लिस्ट के Special Intense Revision (SIR) का पहला चरण पूरा हो गया है। इस चरण के पूरा होने का बाद राज्य में गजब आंकड़े सामने आए है।निर्वाचन आयोग द्वारा BLO के जरिए पूरे राज्य में चलाए गए इस अभियान के दौरान 22 लाख वोटर मृत मिले। साथ ही वोटर लिस्ट में 7 लाख लोग ऐसे भी मिले, जो एक से ज्यादा जगहों के वोटर हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस नोट में बताया गया कि 7.23 करोड़ वोटरों ने SIR की प्रक्रिया में भाग लिया। निर्वाचन आयोग ने बताया कि अब तक बिहार के 99.86 प्रतिशत वोटर कवर किए जा चुके हैं। वोटर लिस्ट रिवीजन के पहले चरण में 35 लाख वोटर या तो स्थायी रूप से प्रवास कर चुके हैं।

Bihar

-चुनाव आयोग के मुताबिक 98.01% मतदाताओं को कवर किया जा चुका है.
-इस प्रक्रिया में 20 लाख मृत मतदाताओं के नाम चिह्नित किए गए हैं.
-इसके अतिरिक्त, 28 लाख मतदाताओं के नाम पाए गए जो स्थायी रूप से प्रवास कर चुके हैं.
-7 लाख मतदाताओं के वोट एक से अधिक स्थानों पर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है
-1 लाख मतदाताओं का कोई पता नहीं चल पा रहा है.
-15 लाख मतदाताओं के फॉर्म अभी तक वापस प्राप्त नहीं हुए हैं.
-कुल 7.17 करोड़ मतदाताओं (90.89%) के फॉर्म प्राप्त हो चुके हैं और उन्हें डिजिटाइज्ड किया जा चुका है.

चुनाव आयोग ने कहा कि वह अपने बूथ स्तर के अधिकारियों और राजनीतिक दलों के बूथ स्तर के एजेंट के माध्यम से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 1 अगस्त में प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची से कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए.

 

Related Articles

Back to top button